नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Guru Gochar singh rashi horoscope 2026: देवगुरु बृहस्पति समय-समय पर अपनी चाल या अवस्था में परिवर्तन करते रहते हैं। इस समय गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में गुरु करीब 86 दिन यानी 24 जनवरी 2027 तक विराजमान रहेंगे। गुरु का सिंह गोचर शुभ और लाभकारी माना जाता है। गुरु और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। गुरु को ज्ञान, धन, ऐश्वर्य और समृद्धि का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, ऊर्जा और पिता के कारक हैं। कहा जाता है कि जब सूर्य सिंह राशि में आते हैं, तो जातकों को आत्म सम्मान में वृद्धि, ज्ञान और शिक्षा की प्राप्ति, आर्थिक स्थिति में सुधार और धन की प्राप्ति जैसे शुभ फल प्राप्त होते हैं। जीवन में अच्छे बदलाव होने के कारण ग...