नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल के लिहाज से अक्टूबर का महीना खास रहने वाला है। इस महीने कई ग्रहों की स्थिति बदलेगी। शुक्र, सूर्य, बुध और गुरु की चाल में होने वाले बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस दौरान तुला और धनु राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रह सकता है।तुला राशि वालों को क्या फायदा होगा तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर में कामकाज से जुड़े अच्छे मौके बन सकते हैं। नौकरी में लंबे समय से किसी बदलाव का इंतजार है तो इस महीने कोई खबर मिल सकती है। काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन इसका फायदा भी मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए भी समय महत्वपूर्ण रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। किसी पुराने संपर्क से दोबारा काम शुरू हो सकता है। कारोबार बढ़ाने की योजना बना रहे ...