गाजीपुर, सितम्बर 25 -- गाजीपुर। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर जिले के सभी थानों में अक्टूबर माह में 'बहू-बेटी सम्मेलन' आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इसके लिए थानावार और तिथिवार रोस्टर तैयार किया गया है। सम्मेलनों में महिला पुलिसकर्मी ग्रामीण महिलाओं और युवतियों से सीधे संवाद करेंगी। दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, स्वच्छता, साइबर सुरक्षा और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। पुलिस के अनुसार सम्मेलन कम से कम एक घंटे का होगा और महिलाओं की समस्याओं को गोपनीयता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। ग्राम प्रधान के सहयोग से स्थानीय लोकगीत और सांस्...