अकौना गांव में सड़क पर बह रहा नाली का पानी, परेशानी
गया, मई 26 -- आमस प्रखंड के अकौना गांव में मुख्य पीसीसी सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई पीसीसी सड़क पर नाली का पानी जमा रहने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूली बच्चों, मंदिर-मस्जिद जाने वाले लोगों तथा राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। ग्रामीण नन्हें खान, शैलेन्द्र कुमार, मुन्ना चौधरी और सियाराम दास ने बताया कि वर्षों पहले बनी नाली जाम हो चुकी है। साथ ही नाली निर्माण में अनियमितता बरती गई थी, जिसके कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से सड़ांध, बदबू और मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.