भभुआ, मार्च 28 -- पूजा-पाठ करने आनेवाले श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ रही है परेशानी चैत नवरात्र के दौरान भी हुई दिक्कत, मरम्मत कराने की कर रहे मांग (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अकोढ़ी गांव के मां काली परिसर का चापाकल दो साल से खराब पड़ा है। लेकिन, इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस कारण यहां पूजा-पाठ करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। श्रद्धालुओं को अपने घर से ही जलपात्र में पानी लेकर आना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बेकार पडे़ चापाकल की मरम्मत करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर गांवों में रवाना किया गया है। लेकिन, इस टीम के सदस्य मंदिर के चापाकल की मरम्मत करने के लिए नहीं पहुंच सके। गांव के रामभुवन पांडेय, बसावन बैठा, मनोज गुप्ता बताते हैं कि मंदिर के चापाकल की मरम्मत कराने के लिए कई बार त्रिस्तरीय ग्रा...