आगरा, मई 2 -- अकोला में स्मार्ट और प्रीपेड मीटर का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को यहां किसानों ने मीटर उखाड़ फेंके थे। शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता अकोला पहुंचे। किसानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। किसानों ने नेताओं को बताया कि स्मार्ट मीटर उनकी जेब काटने को लगाए गए हैं। अब इन्हें चलने नहीं देंगे। विरोध करने पर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। सपा नेताओं ने उन्हें लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, राजपाल यादव, पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी डा.वीरेंद्र सिंह चौहान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष योगेश यादव, हरदेव चौहान, बाबूलाल प्रधान, सुरेश चाहर, खेतपाल सिंह ने निर्दोष लोगों पर की गई एफआईआर तत्काल खत्म करने और प्रीपेड मीटर हटाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- किसानों के खिल...