सासाराम, मई 9 -- अकोढ़ीगोला एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज गरज के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई स्थानों पर ओले भी गिरे, जिससे खेतों में लगी मूंग व सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचा। अचानक बदले मौसम के कारण लोग जहां-तहां फंस गए और बचाव के लिए दुकानों व घरों में शरण लेनी पड़ी। बाजारों में भी कुछ समय के लिए सन्नाटा पसर गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- तेज बारिश के साथ कई गांवों में गिरा ओला हालांकि किसानों ने ओलावृष्टि से फसल नुकसान को लेकर चिंता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...