देहरादून, अगस्त 24 -- देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल, नत्थनपुर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की आंखों और दांतों की विशेष जांच की गई। नेत्रधाम की नेत्र विशेषज्ञ ऋतू भदोला, अर्पिता सुन्द्रियाल, पूजा राजपूत और कोमल भुटोला ने आंखों की जांच की। वहीं डेंटिस्ट्री एंड वैलनेस क्लीनिक की दंत चिकित्सक डॉ. सृष्टि डंगवाल ने विद्यार्थियों का दंत परीक्षण किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आंखों और दांतों की उचित देखभाल तथा स्वच्छता के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पूजा मारिया, उप-प्रधानाध्यापिका ममता रावत समेत शिक्षकगण मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने चिकित्सकों और उनकी टीम का आभार जताया। विद्यालय की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों के श...