रांची, जुलाई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल रांची पोस्ट के द्वारा बुधवार को जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। संचालन आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने किया। इस दौरान अकेले सफर करने वाली महिलाओं को अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही यात्रा दौरान आवश्यक सुरक्षा संबंधी बातों से अवगत कराया गया। इसी क्रम में अन्य यात्रियों को बिना वैध टिकट के यात्रा न करे, ज्वलनशील पदार्थ व विस्फोटक सामान लेकर यात्रा न करने, अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइन पार न करने और महिला सुरक्षा के लिए 139 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...