देहरादून, मई 11 -- देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर घर में अकेले रह रहे 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। करनपुर चौकी इंचार्ज विक्की टम्टा ने बताया कि मृतक की पहचान धनंजय सिंह राणा के रूप में हुई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पता लगा कि धनंजय के पिता वायुसेना से जीओसी के पद से सेवानिवृत्त थे। यह भी पढ़ें- फ्लैट में मूर्छित अवस्था में मिले कंपनीकर्मी ने दम तोड़ाधनंजय की माताजी का निधन धनंजय अपनी माता रानी राणा के साथ इसी घर में रहते थे और उनका भरण-पोषण माता को मिलने वाली पेंशन से ही होता था। करीब दो महीने पहले उनकी माता का भी देहांत हो गया था। जिसके बाद से धनंजय अकेले हो गए थे। मानवीयता दिखाते हुए आसपास के पड़ोसी ही उन्हें रोजाना खाना मुहैया करा रहे थे।पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई सोमवार दोपहर जब धनंजय खान...