अकेले गद्दारों पर भारी हूं..राजद दफ्तर के बाहर रोहिणी के समर्थन में पोस्टर, पिता लालू यादव संग सिंगापुर में मनाया बर्थडे
पटना, जून 1 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव इन दिनों सिंगापुर में हैं। सिंगापुर में वो नियमित हेल्थ चेकअप कराने गए हैं। यहां वो अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के घर पर ठहरे हुए हैं। रोहिणी आचार्या ने अपने एक्स हैंडल पर लालू प्रसाद यादव के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ खास वीडियो शेयर किए हैं। इधर पटना में रोहिणी आचार्या के समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय के पास ही रोहिणी आचार्या के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। उसपर लिखा है- ना हौसला टूटा है..ना हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं...अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं..मेरा लहू बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है। इस पोस्टर में रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद यादव के सााथ नजर आ रही हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.