नई दिल्ली, मई 13 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बड़ी हार और सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। मंगलवार को ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक खास कविता शेयर की है। इस कविता का शीर्षक है ब्रेव यानी बहादुर। कविता के जरिए उन्होंने हार से निराश अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश के साथ यह भी सीख दी है कि इस दुनिया में लोग अकेले ही आते हैं और उन्हें अकेले ही इस दुनिया से रुखसत भी करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कविता में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी कविता के जरिए संदेश दिया है कि असली ताकत इंसान के भीतर होती है। उन्होंने कविता के जरिए लिखा, "बहादुर और मजबूत बनो। अगर आपको खुद पर भरोसा है, तो कोई आपको दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती। ...