अकेलेपन में न्यू डिफेंस कॉलोनी में 35 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
देहरादून, मई 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी बड़ोंवाला में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। घटना के वक्त युवक घर पर अकेला था। उसके माता-पिता अपने पैतृक गांव गए हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है।इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि रविवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली। बताया कि न्यू डिफेंस कॉलोनी में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। सूचना पाकर आईएसबीटी चौकी जयवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक युवक का शव कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गौरव भट्ट (35 वर्ष) पुत्र देवेंद्र प्रसाद भट्ट निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी, बड़ोंवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौरव घर पर अकेला रह रहा था और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.