नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- आमतौर पर बाइक राइडिंग बुक करना लोग सुरक्षित मानते हैं। लेकिन एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसने इसको लेकर सवाल उठा दिए हैं। गाजियाबाद की इस लड़की की यह शिकायत ऑनलाइन वायरल हो गई है। इस पर आम लोगों से लेकर राइडर कंपनी की तरफ से भी जवाब आया है। लड़की का आरोप है कि रैपिडो ड्राइवर ने उसे ड्रॉप करने के बाद मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इन मैसेजेज में उससे निजी सवाल पूछे जा रहे थे। उसने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है। इसे कस्टमर कांटैक्ट इंफॉर्मेशन का गलत इस्तेमाल माना जा रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियोइस लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत एक कैप्शन के साथ होती है। इस पर लिखा है, 'रैपिडो बुक कर लेती हूं, क्या ही ह...