अकेली महिला से छेड़खानी, विरोध पर सास-बहू को पीटा
गोरखपुर, मई 31 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर सास-बहू की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल बेटी की सूचना मिलने पर उसकी ससुराल जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और उसकी सास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महिला का पति प्रदेश से बाहर रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि पड़ोसी गांव मऊ धरमंगल निवासी मटरू यादव शुक्रवार को भैंस चराकर लौट रहा था। इसी दौरान महिला को घर में अकेला देखकर वह बदनीयती से घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास बचाव के लिए पहुंची तो आरोपी हमलावर हो गया। आरोप है कि उसने लाठी से हमला कर सास-बहू को घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.