औरैया, मई 28 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के सूरजपुर मोहल्ले में बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस अब हत्या के पीछे लूटपाट की आशंका को लेकर भी जांच में जुट गई है। घर के भीतर अलमारी और बक्सों के टूटे ताले मिलने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच तेज कर दी है। मोहल्ला सूरजपुर निवासी 70 वर्षीय संतोष कुमारी पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश घर पर अकेली रहती थीं। मंगलवार से उनका किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। मध्यप्रदेश के विदिशा में रह रहे परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- दिल्ली के राजिंदर नगर में घर के अंदर मृत मिलीं 2 बुजुर्ग महिलाएं, बदबू आने पर पता चला इसके बाद पड़ोसियों से जानकारी करने को कहा गया। बुधवार देर रात तक कोई जानकारी न मिलन...