लखीमपुर, अगस्त 16 -- यूपी के लखीमपुर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक लड़की के साथ 3 लड़कों ने गैंगरेप किया। लड़की की हालत गंभीर है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी लड़की की हालत खराब होने पर उसे अकेला छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। लड़की का बयान भी दर्ज किया जा रहा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में गैंग रेप की घटना हुई। एक लड़की रास्ते से जा रही थी जब उसे अकेला देखकर 3 दोस्तों ने उसे खींच लिया। इसके बाद एक-एक करके तीनों ने उसके साथ रेप किया। गैंग रेप के बाद लड़की की हालत खराब हो गई। लड़की की गंभीर हालत देखते ही लड़कों के होश उड़ गए और तीनों वहां से फरार हो गए। लड़की की हालत की जानकारी होते ही लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके ...