लोहरदगा, सितम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में संचालित अकील एडपा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के तहत स्कूलों में संचालित विभिन्न गतिविधियों और उनकी प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में जिले के स्कूलों में सेंट्रलाइज्ड आनलाइन कक्षाओं के संचालन, 54 विद्यालयों में अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रमण, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम पूर्णता, प्रत्येक माह आयोजित होने वाले रेल टेस्ट और स्कूल टेस्ट सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। स्कूलों के मूल्यांकन के आधार पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति और प्रत्येक माह अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित किए जाने की भी समीक्षा की गई। विद्यालयों का डाटा सही और अद्य...