प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। माहे मोहर्रम की सातवीं पर मंगलवार को गुलाब व चमेली के फूलों से सजे दुलदुल का गश्ती जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। पान दरीबा स्थित इमामबाड़ा सफदर अली बेग से शुरू हुआ जुलूस शाहगंज, पत्थर गली, बरनतला, नखास कोहना, बख्शी बाजार, अकबरपुर, रोशनबाग, बुड्ढा ताजिया, दायरा शाह अजमल, कोलहन टोला, रानीमंडी, बच्चा जी धर्मशाला, कोतवाली, लोकनाथ चौराहा, बहादुरगंज, अग्रसेन चौराहा, घंटाघर, सब्ज़ी मंडी होते हुए इमामबाड़ा में समाप्त हुआ। इस दौरान गश्ती दुलदुल को अकीदतमंदों ने दूध, जलेबी और चने की दाल खिलाकर अकीदत का इजहार किया。 यह भी पढ़ें- दुलदुल के साथ निकला सातवीं मोहर्रम पर जुलूसमहिलाओं की भागीदारी मन्नती दुलदुल पर परंपरा का निर्वाहन करते हुए सुन्नी समुदाय की महिलाएं भी कटोरे में दूध और जलेबी लेकर अकीदत से कतार में...