गाजीपुर, जून 25 -- करंडा। ग्राम सभा धरम्मरपुर में 8वीं मोहर्रम का मातमी जुलूस अकीदत, अनुशासन और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस गांव के पश्चिम मोहल्ले के चौक से शुरू होकर बड़े दरवाजा होते हुए सरकारी चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान अजादारों ने नौहाखानी और मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया तथा हजरत इमाम हुसैन और उनके वफादार साथियों की शहादत को याद किया। "या हुसैन" की सदाओं के बीच मातम करते हुए लोगों ने कर्बला की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया, जब 61 हिजरी में इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए शहादत स्वीकार कर ली, लेकिन सत्य और इंसानियत के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यह भी पढ़ें- चरौरा-औरंगाबाद में जुलूस निकाले मुहर्रम पर जुलूस का आयोजन जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक लकड़ी खेल और विभिन्न कलाबाज...