रुडकी, मार्च 20 -- मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। सुबह से हो रही बारिश और बूंदाबांदी के बावजूद नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। अधिकतर लोगों ने अपने-अपने मोहल्लों और आसपास की मस्जिदों में पहुंचकर अलविदा जुमा की नमाज अदा की। भाईचारे, खुशहाली और सलामती की दुआ मांगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...