संतकबीरनगर, मार्च 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ईद की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। ईद को लेकर हर तरफ उत्साह बना रहा। ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ नमाज अदा की। नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। ईद को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही। अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।ईद उल फित्र की नमाज के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों में भारी भीड़ रही। सुबह से ही लोग तैयार होकर ईदगाहों की ओर रवाना होने लगे। नमाज के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। कई स्थानों पर जगह कम पड़ने पर लोगों ने मस्जिदों के बाहर भी नमाज अदा की। खलीला...