अमरोहा, फरवरी 27 -- हसनपुर। माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत संग अता की गई। सुबह से ही रोजेदार नमाज की तैयारी में लगे थे। अजान होने के संग मुस्लिम बच्चे, युवा व बूढ़ों के कदम मस्जिदों की ओर बढ़ चले। पूरी अकीदत संग नमाज अता की गई। शहर की मस्जिदों के आसपास नगर पालिका की ओर से चूने का छिड़काव भी किया गया था। जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद मेराजुद्दीन ने नमाज अता कराने के बाद कहा कि रमजान के पाक माह में अल्लाह अपनी रहमत के दरवाजे खोल देता है। इस दौरान सच्चे दिल से की गई हर दुआ व तौबा कबूल होती है। फरमाया कि जकात उसे दें, जो इसका हकदार हो। सबसे पहले अपने घरों में देखें, उसके बाद अपने पड़ोसियों को देखें और फिर मोहल्ले में देखें। नमाज के बाद मुल्क में अमन-शांति के लिए दुआ कराई गई। ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.