रांची, मार्च 21 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू तथा आसपास के क्षेत्रों में ईद उल-फितर का त्योहार शनिवार को पूरे सौहार्द से मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने शिरकत करते हुए नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद को लेकर सुबह से ही ईदगाहों में रौनक देखी गई। अंजुमन इस्लामिया ईदगाह, काठीटांड़, अहमदिया मदरसा सिमलिया, पाली, जाड़ी, बानापीड़ी, परहेपाट, चितरकोटा, फुटकलटोली, ईदगाह टंगरा बिजूलिया सहित कई स्थानों पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम: ईद के मौके पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल ने ईदगाहों और प्रमुख चौक-चौराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.