गढ़वा, मार्च 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में रमजान-उल-मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। पवित्र माह रमजान के तीसरे जुमा को लेकर मस्जिदों में विशेष रौनक देखने को मिली। नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अमन-चैन, खुशहाली और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल बढ़ने लगी थी। नमाजी तय समय से पहले ही मस्जिदों की ओर रुख करने लगे थे। नमाजियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मस्जिदों की इंतजामिया कमेटियों द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। वजू के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की गई थी, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं मस्जिद...