अररिया, मार्च 22 -- रानीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद की नमाज अदा की गयी। आसपास के क्षेत्रों में ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ देखी गयी। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दिया और सूबे की तरक्की व अमन चैन की कामना की। ईद के दिन को लेकर बारिश के कारण बाजारों में रौनक कम रही। हालांकि बच्चों में खास उत्साह देखा गया, जो नए कपड़े पहनकर ईदी पाने को लेकर बेहद खुश नजर आए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के घर जाकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। दिनभर हो रही बारिश के कारण लोग घरों में ही रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...