रुडकी, फरवरी 19 -- बुधवार शाम चांद का दीदार होते ही बरकतों और रहमतों का मुकद्दस महीना रमजान शुरू हो गया है। गुरुवार को रमजान के पहले दिन कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित मदरसे में पहले दिन की नमाज मौलवी कारी इस्तकार ने अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने रमजान की फजीलत बताते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को पूरे 11 महीने इस पाक महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.