चंदौली, मई 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शहर के कसाब महाल कब्रिस्तान परिसर में हजरत गुल्लर शाह बाबा का 55वां सालाना उर्स पूरी अकीदत के साथ रविवार की देर शाम को मनाया गया। दुआख्वानी के लिए जायरीनों की भीड़ उमड़ी रही। वही देर रात चले कव्वाली में लोग जुटे रहे। यह भी पढ़ें- शामपुर पहाड़ी पर उर्स मेले को लेकर की गई चादरपोशीकार्यक्रम की गतिविधियाँ इस दौरान रविवार की सुबह से देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह बाबा का गुसल व बाद नमाज मगरीब चादर पोशी, रात्रि 10 बजे से कव्वाली का आयोजन किया गया। कव्वाली की महफिल से रात गुलजार रही और बाबा के आस्ताने पर अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ा। गाजे बाजे के साथ इलाके का भ्रमण करने के बाद बाबा के मजार पर चादरपोशी की गई। इसके पूर्व मजार को बिजली झालरों से सजाया गया था।अकीदत मंदों की व्यवस्था दुआख्वानी के लिए आसपा...