रामपुर, मई 28 -- सैफनी। नगर व देहात क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का मुकद्दस त्योहार पूरे जोशो-खरोश और अकीदत के साथ मनाया गया। नगर में सुबह से ही ईदगाह में नमाजियों की रौनक देखने को मिली। कारी अतीकुर्रहमान अशरफी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इसके बाद सुन्नत-ए-इब्राहीमी अदा करते हुए कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। बच्चों और नौजवानों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। ईद के मौके पर बाजारों और गलियों में भी रौनक बनी रही। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा : नमाज अदा कर अल्लाह की राह में पेश की कुर्बानी वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश ह...