रांची, सितम्बर 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एदारा ए शरिया की ओर से मेन रोड मधुबन मार्केट में उर्स ए सैयदना गौसे आजम अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत इस्लामी मरकज के विद्यार्थियों के तिलावते कुरआनपाक से हुई। इसके बाद ओलेमा ए कराम ने हजरत सैयदना की तालीमात और दीन ए इस्लाम के लिए उनके खिदमत पर रौशनी डाली। इस बीच नात ओ मनकबत भी पेश किया गया, जिससे पूरी महफिल का माहौल रूहानी हो गया। महफिल के दौरान मुल्क में अमन-ओ-आमान, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआ की गई। इसके बाद फातेहा-ख्वानी का आयोजन हुआ तथा लंगर का भी विशेष इंतजाम किया गया। यह भी पढ़ें- अकीदत से मनाया गया 15 वां गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस मो सईद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एदारा ए शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, डॉ मौलाना ताजउद्दीन रिजवी, मौलाना...