हमीरपुर, जून 22 -- मौदहा। मोहर्रम की छह तारीख पर सोमवार को पलंग का जुलूस निकाला गया। जिसमें अकीदतमंदों की भीड़ हुई। जगह-जगह फातिहा और लंगर का इंतजाम किया गया था। कोतवाली क्षेत्र के बडी आबादी वाले मुस्लिम बाहुल्य गांव कम्हरिया में छह मोहर्रम को बाद नमाज़ असर मोहल्ला बदनू इमाम चौक से परंपरागत पलंग का जुलूस निकाला गया जो अपने मार्ग से होकर कैसू इमाम चौक होते हुए हजरत बाबा निजामी के पुराने घर से होकर तरौस होते हुए अलाव मैदान तरौस पहुंचा। जुलूस बाद नमाज इशा संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह भारी लंगर और शीतल पेय का इंतजाम किया गया था। पलंग जुलूस में हजारों लोगों ने लब्बैक या हुसैन, या हुसैन के नारे बुलंद किए। यह भी पढ़ें- शहर काजियों ने रवाना किया राइनी बिरादरी का अलम जबकि सात मोहर्रम को मोहल्ला कैसू से दुलदुल का का जुलूस निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- ...