अकीदत के साथ निकला अलम का पहला जुलूस
मैनपुरी, जून 18 -- मोहर्रम का चांद दिखाई देते ही क्षेत्र में गम और अकीदत का माहौल शुरू हो गया है। इसी के साथ इमामबाड़ों और घरों में मजलिसों का दौर भी प्रारंभ हो गया, जिनमें भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल हो रहे हैं। मजलिसों में उलेमाओं व मौलानाओं ने कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों की शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। बुधवार को देर सायं अलम की पहली तारीख का जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देर रात्रि तक चले इस जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। जब जुलूस नगर के पीपल मण्डी के निकट पहुंचा, तो वहां मौजूद समाजसेवी शिक्षक अयाज मंसूरी के नेतृत्व में लोगों के लिए पेयजल और शर्बत का विशेष प्रबंध किया गया। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ निकला अलम का पहला जुलूस यह भी पढ़ें- मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.