धनबाद, मार्च 21 -- कतरास, प्रतिनिधि। पवित्र रमजान माह के अंतिम जुमे यानी अलविदा जुम्मा के अवसर पर कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में रोजेदारों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की। पचगढ़ी बाजार की मस्जिद पट्टी, छाताबाद की जामा मस्जिद, गुहीबांध, कतरास बाजार, श्यामडीह, छड़िदारडीह, रामपुर समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद सभी ने देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारा और सद्भावना बनाए रखने की दुआ मांगी। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और ईद की खुशियों को लेकर उत्साह जताया। इधर, अलविदा जुम्मा के बाद ही ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। सिजुआ: सिजुआ क्षेत्र में शुक्रवार को अकीदत के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी। शनिवार को मोहलीडीह सहित अन्य स्थानों में सुबह 8...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.