कौशाम्बी, मार्च 6 -- पवित्र माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मनौरी गांव स्थित बड़ी मस्जिद समेत इलाके की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। रमजान के तीसरे जुमे के मौके पर सुबह से ही मस्जिदों में रौनक दिखाई दी। रोजेदार समय से पहले ही वुजू कर मस्जिदों में पहुंचने लगे। मनौरी गांव स्थित बड़ी मस्जिद में जुमे की नमाज बड़ी तादाद में अदा की गई। नमाज से पहले मस्जिद के इमाम हाफिज जफर अकील ने तकरीर करते हुए रमजान की अहमियत और बरकतों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है। इस पाक महीने में रोजा रखकर इंसान अपने गुनाहों की माफी मांगता है और अल्लाह की इबादत में ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारता है। उन्होंने कहा कि रमजान ...