अकीदत के साथ अदा हुई जुमा अलविदा की नमाज़,मांगी दुआएं
मुरादाबाद, मार्च 20 -- रमज़ान के पाक महीने के आख़िरी जुमे पर मैनाठेर, कुंदरकी व आस-पास क्षेत्र में अकीदत के साथ नमाज़ अदा की गई। नगर की सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी जहां लोगों ने पूरे एहतराम और खशू-ख़ुज़ू के साथ जुमा अलविदा की नमाज़ अदा की। नमाज़ के समय तक मस्जिदें नमाज़ियों से खचाखच भर गईं। नमाज़ के दौरान इमामों ने रमज़ान की फ़ज़ीलत, इंसानियत, भाईचारे और समाज में अमन-शांति बनाए रखने का पैग़ाम दिया। नमाज़ के बाद लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। जुमाअलविदा को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी। साथ ही क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जुमाअलविदा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.