सुल्तानपुर, मार्च 20 -- सुलतानपुर, संवाददाता । पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमा (अलविदा जुमे) की नमाज़ जिले भर में मुसलमानों ने पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की। मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। अब जिले में ईदुल फितर को लेकर उत्साह चरम पर है। शनिवार को जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज़ अदा की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन और कमेटियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर ईद की नमाज़ का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है। शहर ईदगाह में सुबह 9:00 बजे, मौलाना अब्दुल लतीफ व मरकज मस्जिद में सुबह 8:30 बजे मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी नमाज अदा कराएंगे। जामिया इस्लामिया मदरसा में सुबह 8:00 बजे, मौलाना मुहम्मद उसामा कासमी, बीवियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.