सोनभद्र, मार्च 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में रमजान की तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को रोजेदारों ने अकीदत के साथ अदा की। नमाज के बाद हुई दुआख्वानी में मुल्क के अमन और चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान मस्जिदों के समक्ष सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जगह-जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। राबर्ट्सगंज नगर सहित आसपास की मस्जिदों पर शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। रोजेदारों ने मस्जिदों में पहुंचकर पूरी अकीदत से रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की। राबर्ट्सगंज नगर स्थित जामा मस्जिद, नई बस्ती मस्जिद, पूरब मोहाल मस्जिद के साथ ही उरमौरा मस्जिद में भी रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। जुमे की नमाज से पहले मौलानाओं ने तकरीर कर लोगों को झूठ, फरेब से बचने की सलाह दी। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.