रामगढ़, मार्च 13 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू और आसपास क्षेत्र के मस्जिदों में शुक्रवार को अकीदत के साथ रमजान उल मुबारक के अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई । इस अवसर पर क्षेत्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की। वहीं मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों के लिए यह दिन बहुत खास रहा I उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। अलविदा की नमाज में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। अलविदा जुम्मा को अल्लाह ने खास बताया है। ऐसे तो जुम्मे की नमाज पूरे साल खास होती है। रमजान जैसे पाक महीने पर यह और भी खास बन जाता है I रमजान उल मुबारक महीना अब रुखसत ले रहा है। रहमतों, बरकतों वाला यह महीना सभी को आपस में प्यार मोहब्बत और अल्लाह के बताए हुए मार्ग पर चलना सिखाता है। इधर मस्जिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.