अररिया, फरवरी 21 -- पलासी, (ए. सं)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को माह रमजानुल मुबारक का पहला जुमा अकीदत के साथ अदा की गई। इस अवसर पर जमा मस्जिद बरहट, पलासी, कुजरी,डेहटी, मोहनियां आदि मस्जिदो में मुस्लिम भाई यो ने माह रमजान के पहला जुमा अदा की। जामा मस्जिद बरहट में तकरीर करते हुय मौलाना यूसुफ ने रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि इस माह में रहमतो की बारिश होती है। माह रमजान को तीन असरो में बांटा गया है। पहला रहमत दूसरा मगफिरत व तीसरा जहन्नम से निजात की। इस माह में लोगो को तमाम बुराइयों से परहेज रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...