गाजीपुर, मार्च 13 -- गाजीपुर। रमजान मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ अदा की गई। मौलानाओं ने देश में अमनो-अमान के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की। शहर के विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह और महुआबाग स्थित मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधु नमाज अदा करने के लिए जुटे रहे। नमाज अदा करने से पूर्व खुतबा दिया गया। रमजान की अहमियत और नेकी बताने के बाद अलविदा जुमे की नमाज अदा करायी गयी। आखिरी जुमे की नमाज और ईद को लेकर शहर में सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर खास इंतजाम किये गए थे। मुस्लिम बंधुओं के लिए रमजान के महीने में आखिरी जुमे का खास महत्व होता है। मौलाना सलमान साहब ने बताया कि अल्लाह ताला इस महीने में जहां शैतान को कैद कर देता है वहीं अपनी रहमतों का दरवाज़ा खोल देता है। रमज़ान के महीने में पड़ने व...