आजमगढ़, मार्च 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शनिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा हुई। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों पर सुबह ही नमाजी पहुंच गए थे। नमाज के बाद वे एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिए। ईद की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहें। सभी ईदगाहों और मस्जिदों के आस-पास पुलिस तैनात रही। ईद- उल- फितर (ईद) का त्योहार शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इस पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने नगर के बदरका ईदगाह समेत अन्य स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस और प्रशासन की ओ...