हरदोई, जून 16 -- संडीला। कस्बा सण्डीला के प्रसिद्ध सूफ़ी बुज़ुर्ग हज़रत शाह फ़र्रुख हसन महबूब आलम रहमतुल्लाह अलैह का कदीमी तीन दिवसीय सालाना उर्स मोहल्ला महेतवाना स्थित ख़ानक़ाहे मतलूबिया परिसर में अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हो गया। उर्स का आयोजन पीरे तरीक़त एवं सज्जादानशीन मुनीरुल हक़ सफवी की सरपरस्ती में किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज़ के शहरों और कस्बों से आए मुरीदों, जायरीनों और श्रद्धालुओं ने हाज़िरी देकर फ़ातेहा पढ़ी तथा बुज़ुर्ग की बारगाह में दुआएं मांगीं। कुल शरीफ़ के दौरान मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर मुनीरुल हक़ सफवी ने कहा कि अल्लाह के वलियों की दरगाहें इंसानियत, मोहब्बत और शांति का संदेश देती हैं।सफीपुर स्थित दरगाह फैज़िया के सज्जादानशीन साअद मियां सफवी ने कहा कि सूफ़ी संतों की ताली...