अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई ईद-उल-अजहा
हरदोई, मई 28 -- हरदोई। ईद-उल-अजहा का पर्व जिलेभर में गुरुवार को पूरे उत्साह, भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के बिलग्राम चुंगी स्थित ईदगाह, रेलवेगंज, पुलिस लाइन समेत अन्य जगहों की मस्जिदों और ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। बकरीद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने नए कपड़े पहनकर ईदी प्राप्त की और दिनभर खुशियां मनाईं। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा : नमाज अदा कर अल्लाह की राह में पेश की कुर्बानी घरों में सेवइयां, बिरयानी, कबाब सहित विभिन्न पारंपरिक व्यं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.