सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद में रमजान के आखिरी जुमे (अलविदा) की नमाज अकीदत और एहतराम से अदा की गई। इस मौके पर शहर की तमाम मस्जिदें नमाजियों से भर गईं। अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान की सदाओं के साथ बरकतों के महीने का अलविदा जुमा मुकम्मल हुआ। अलविदा की नमाज की खास बात ये है कि इस नमाज में खुशी और गम दोनों का एहसास होता है। एक तरफ पाक माह रमजान के जाने का दुख तो वहीं ईद करीब आने की खुशी शामिल होती है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा करने के लिए तय समय से पहले ही मस्जिदें नमाजियों से भर गईं। जबकि बच्चों की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। बड़ों की तरह नहाकर नए कपड़े पहने और मस्जिद की तरफ चल दिए। ईद से पहले ही नये कपड़े पहनने को मिल गए। ऐसे में बच्चों की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। वहीं नमाज से पहले इमामों ने अलविदा की अहमियत ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.