गाजीपुर, अगस्त 8 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दरवेपुर में शनिवार को चहल्लुम के अवसर पर जुलूस-ए-सय्यदा अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके जांनिसार साथियों की शहादत को नम आंखों से याद किया गया। जगह-जगह मजलिसों का आयोजन हुआ। ताजिया और अलम के साथ निकले जुलूस में विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी, मातम और सीनाजनी की। दरवेपुर स्थित मरहूम इम्तियाज हुसैन के अजाखाने में आयोजित मजलिस को मौलाना शौजब आब्दी, मौलाना आरिफ बिस्वास, मौलाना आसिफ बिस्वास और मौलाना नेसार हुसैन जौनपुरी ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि कर्बला इंसान को हक और बातिल के बीच फर्क समझाने का संदेश देती है। यह भी पढ़ें- Balia News: अकीदत के साथ निकली चेहल्लुम जुलूस, गूंजी या हुसैन की ...