गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को रमजान उल मुबारक के अंतिम जुमे यानी अलविदा जुमा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे इलाके में धार्मिक माहौल देखने को मिला। अलविदा जुमे को लेकर सुबह से ही मुस्लिम मोहल्लों में रौनक रही। लोग समय से पहले तैयार होकर मस्जिदों की ओर रवाना होते नजर आए। शहर के जामा मस्जिद, इराकी मोहल्ला में पेश इमाम हाफिज अब्दुस्समद ने नमाज-ए-अलविदा जुमा अदा कराई। वहीं टंडवा मस्जिद में मौलाना शाहजाद आलम मिसवाही, इंदिरा गांधी रोड स्थित छोटी मस्जिद में मौलाना लियाकत हुसैन, उंचरी मस्जिद में मुफ्ती मो. यूनुस, मदरसा तबलिगुल इस्लाम स्थित मस्जिद-ए-तैबा में मुफ्ती मोजाहिद हुसैन, फरठिया मस्जिद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.