जमशेदपुर, जून 8 -- जमशेदपुर।शहर में शनिवार को बकरीद का त्योहार अकीदत, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियों और मोहल्लों में रौनक नजर आई। लोगों ने नए कपड़े पहनकर मस्जिद और ईदगाह का रुख किया और अल्लाह के हुजूर सजदे में झुककर अमन-चैन और इंसानियत की दुआ मांगी।आजादनगर ईदगाह मैदान में सबसे बड़ी नमाज अदा की गई, जहां हजारों की संख्या में नमाजी एकत्रित हुए। मुफ्ती अब्दुल मलिक मिसबाही ने नमाज अदा कराई और खुतबा (इस्लामी संदेश) सुनाया। उन्होंने अपने संदेश में कुर्बानी की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व त्याग, समर्पण और ईश्वर भक्ति का प्रतीक है, जो हमें खुदा की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज भी अर्पित करने की प्रेरणा देता है। नमाज के बाद सामूहिक दुआ-ए-खास की गई, जिसमें देश-दुनिया में शांति, भाईचारा, आपसी सौहार्द और समृद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.