अकीदत और अमन के साथ मनाया गया मोहर्रम, निकला जुलूस
सराईकेला, जून 27 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड के एकमात्र मुस्लिम बहुल गांव शोभापुर में मोहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर गांव के भीतर पारंपरिक तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा। मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजनगर थाना की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- मुहर्रम : इमाम हुसैन की शहादत पर रवायती अंदाज में निकला मातमी जुलूस व अखाड़ा मोहर्रम जुलूस में मोइनुद्दीन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.