आगरा, जून 27 -- शहर व कस्बों में मोहर्रम के दिन अकीदत व अमन के साथ तजिए के जुलूस निकाले गए। मुसलिम समुदाय ने या हुसैन की सदाओं व मातमी धुनों के बीच कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद किया। ताजियों के जुलूस के दौरान पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। जुलूस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी चल रहे थे। मोहर्रम के दिन शहर व कस्बों में भीषण गर्मी को द्रष्टिगत रखते हुए शरबत वितरण भी हुआ। शुक्रवार को शहर में सहावर गेट व अन्य मोहल्लों में निर्धारित मार्गों पर मुसलिम समुदाय के लोगों ने ताजियों के जुलूस निकाले। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर जिलेभर में निकले ताजिए, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद सहावर गेट पर निकाला गया चांदी से बना ताजिया लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस के दौरान लोग मातमी धुनों के साथ हजरत इमाम हु...