भदोही, फरवरी 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के इब्राहिमपुर स्थित हजरत बाबा इब्राहिम शहीद एवं इस्माइल शहीद का सालाना उर्स अकीदत तथा एहतराम पूर्वक मनाया गया। दरगाह शरीफ पर बड़ी संख्या में जुटे जायरिनों ने चादरपोशी कर अमन और चैन के लिए दुआएं की। ज्ञानपुर मार्ग पर स्थित दरगाह शरीफ पर अंजुमन गौसिया कमेटी द्वारा सुबह कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया। दिन में गुस्ल के बाद जियारत का सिलसिला शुरू हो गया। समय के साथ दरगाह शरीफ पर अकीदतमंदों की भीड़ बढ़ती गई। देर शाम तक तक दरगाह शरीफ आस-पास भीड़ लगी रही। दिन में आयोजक अंजुमन गौसिया कमेटी द्वारा गागर तथा चादर का जुलूस निकाला गया। जिसमें शामिल लोग बाबा इब्राहिम शहीद और इस्माइल शहीद की शान में कलाम गुनगुनाते हुए दरगाह शरीफ पर पहुंचे। जहां गुस्ल के बाद चादर पोशी की गई। इस दौरान दरगाह शरीफ पर मेले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.